बॉलीवुड के जाने मने अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम साँसें ली। इस दुखद खबर से बॉलीवुड प्रेमियों में शोक का माहौल है। कल बॉलीवुड ने मंझे हुए कलाकार इरफान खान को खो दिया और आज सुबह-सुबह ही ऋषि कपूर के जाने से पूरा देश सदमे में है।

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति’ वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, एक और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी ऋषि कपूर के देहांत पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया है कि, ‘पुराने सिनेमा काल को नई सिनेमा काल से जोड़ने वाले महान कलाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति. ‘

Previous articleदिल्ली की अपराध शाखा ने तबलीगी जमात के मुखिया को चौथा नोटिस किया जारी
Next articleइरफान खान के जाने से मैं तबाह हो गया : अभिनेता विनय पाठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here