बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जतिन सरना, बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेहद बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा रणवीर सिंह अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 83 से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने बेहद ही शानदार फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में दोनों एक दूसरे साथ मस्ती और हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को काफी पसंद की जा रही हैं। इसके साथ ही शेयर की गई फोटोज पर अब तक काफी सारे लाइक और कमेंट्स भी कर रहे हैं। कमेंट्स कर जमकर तारीफें कर रहे हैं। इतनी सारी फोटो सामने आने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं फैंस फिल्म की रिलीज से पहले अब ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह फिल्म से जुड़ी कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर कि हैं, जिसमें वो कपिल देव के साथ क्रिकेट के गुण सिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वो कई मैच देखने भी गए, जहां की भी कुछ फोटोज रणवीर सिंहने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।