सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर को संघ शासित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद अब तक राज्य में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर राजद्रोह का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। गृह राज्यमंत्री जी किशनरेड्डी ने बुधवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। रेड्डी ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर को संघ शासित क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद अब तक राज्य में सोशल मीडिया का इस्तेमाल किये जाने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ राजद्रोह से संबंधित कानून के तहत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सपा के रविप्रकाश वर्मा ने अतारांकित प्रश्न में पूछा था कि जम्मू और कश्मीर को संघ राज्य क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद अब तक सोशल मीडिया का उपयोग करने पर राजद्रोह कानून के तहत कितने लोगों के मामले दर्ज किये गये। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और संघ राज्य क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद राज्य में संचार सेवायें अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया था।

Previous articleपावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर बनाया महिला यात्री लाउंज
Next articleसीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के पोस्टर: उप्र सरकार उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here