रौशन कुमार (पूर्णिया ब्यूरो प्रभारी) | पूर्णिया, बिहार

भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में आये बाढ़ के पानी से पीड़ितों का दर्द बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहाँ पीड़ितों के घर में आये बाढ़ के पानी से उसका रहना दुश्वार बना हुआ है| वहीं दूसरी तरफ पीड़ितों के सामने उसके मवेशियों के लिए चारे की विकराल समस्या बनी हुई है। कई गावों के बाढ़ पीड़ितों ने बताया की उसके घरों में बाढ़ का पानी घुसने के बावजूद उनकी सुध लेनेवाला कोई नहीं जान पड़ता है। पीड़ितों ने बताया की सरकारी कर्मी से कहे जाने पर उनके द्वारा जल्द समस्या के निदान किये जाने का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। शहीदगंज पंचायत के संथाली टोला के लगभग सत्तर पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस जाने की वजह से उनलोगों का घर से निकलना दुश्वार बना हुआ है। लेकिन अभी तक उनलोगों की सुधि लेनेवाला कोई नहीं आया है | वहीं सोनमा पंचायत के गढ़िया एवं सोनमा गांव के दर्जनों पीड़ितों ने बताया की उनके घरों में बाढ़ का पानी घुसने की वजह से उनलोगों के सामने काफी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है। पीड़ितों ने बताया की बाढ़ के वजह से उनलोगों को पिने के लिए भी सही पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लाठी पंचायत के रायपूरा चमनी टोला के दर्जनों घरों में अचानक बाढ़ का पानी आने से उनलोगों को सड़क किनारे सरन लेने की मजबूरी बनी हुई है। चमनी टोला के वासियों ने बताया की उनके घरों में कमर तक बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ के वजह से लोगों का अपने घरों में रहना मुश्किल बना हुआ है |

तीन पंचायतों में खुले राहत शिविर :—–

प्रखंड क्षेत्र के सार्वाधिक बाढ़ प्रभावित तीन पंचायत में सरकारी स्तर से रविवार को राहत शिविर खोला गयाहै। प्रखंड क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय शहीदगंज, बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के मध्य विद्यालय बलिया एवं लाठी पंचायत के मध्य विद्यालय सोनडीहा में सरकारी बाढ़ राहत शिविर खोले गये है। भवानीपुर सीओ राधामोहन सिंह ने बताया की राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के रहने एवं खाने पिने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों का सवेक्षण किया जा रहा है। बहुत जल्द पीडितो को सरकारी सहायता उपलब्ध कराया जायेगा।

बड़हरी पंचायत के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी :—–

बाढ़ के पानी ने बड़हरी पंचायत के कई गांवों में अपना पैर पसार लिया है। बाढ़ के विकाराल रूप से फैले पानी के वजह से बजरास्थान गांव का बड़हरी पंचायत से सड़क सम्पर्क भंग हो गया है। बड़हरी पंचायत से असकतिया जानेवाली मुख्य सड़क मार्ग पर पानी चढ़ जाने से इस सडक पर यातायात बाधित हो गया है। जबकि समूचे बजरास्थान गाँव के किसानो के खेतों में लगी फसल बाढ़ के पानी में डूब गया है। पीड़ितों ने बताया की अचानक उनके बहियार में बाढ़ का पानी बहुत ज्यादा पहुँच जाने से उनलोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। बाढ़ के वजह से पीड़ितों का दर्द बढ़ता जा रहा है।

Previous articleमुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता और उसके परिवार की क्रूरतापूर्वक हत्या.
Next articleइंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस डे पर की प्रेस वार्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here