लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भारतीय सेना के अगले प्रमुख बनने जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं जहां वह आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वहीं इस वर्ष सितंबर माह में ही उन्होंने वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेली थी लेकिन इसके पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जंहा सेना की पूर्वी कमान भारत की चीन के साथ लगी लगभग 4,000 किलोमीटर की सीमा की देखभाल कर रही है।

पूर्वी मोर्चे पर सेना ब्रिगेड की कमान संभाली
सूत्रों की माने तो वह अपनी 37 वर्षों की सेवा में लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे को अत्यधिक सक्रिय आतंकवाद रोधी वातावरण के काम करने का खासा अनुभव है। जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर सेना ब्रिगेड की कमान भी संभाली है। जनरल नरवणे श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का भी हिस्सा रहे है।

7वीं बटालियन में कमीशन
लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। उनके पास जम्मू- कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकरोधी कार्रवाइयों का लंबा अनुभव है।वहीं उन्हें जम्मू और कश्मीर में अपनी बटालियन को प्रभावी रूप से कमान के लिए सेना पदक से पुरुष्कृत किया गया है।

Previous articleराजधानी दिल्ली में पड़ी कड़ाके की ठंड, 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा
Next articleदुष्कर्म के दोषी MLA कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर आज कोर्ट में होगी बहस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here