कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन :बंद: की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं।

एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने क्षेत्र में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई है। सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी निर्देश के अनुपालन में कुल 32राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।’’ देश में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

Previous articleपिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया सामने : केजरीवाल
Next articleसरकार ने राज्यों से कहा: सुनिश्चित करें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का कामकाज जारी रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here