मदरलैंड संवाददाता,

गोपालगंज। कटेया प्रखण्ड के बगही रामदास पंचायत अन्तर्गत मझवलिया गांव में बीती रात अचानक आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल शर्मा के फूस की झोपड़ी मे अचानक आग लग गयी। यह आग उस समय उग्र रूप में हुई जब झोपड़ी में रखा गैस सिलिंडर फटा। देखते ही देखते आग ने चार घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान कन्हैया शर्मा का हाथ झुलस गया, जिसका इलाज एक निजी डॉ• ने किया। इस आग में कन्हैया लाल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, सितबसन्त शर्मा तथा मु• सावित्री देवी का घर जलकर राख हो गया। घर मे रखे नगद, जेवर, अनाज व कपड़े के साथ घर का सारा सामान जलकर राख हो गया हैं। इन लोगों को लाखों रुपए की सम्पति का नुकसान हुआ हैं। वही अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चला है। कन्हैया लाल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, सितबसन्त शर्मा तथा मु• सावित्री देवी को आपदा प्रबंधन द्वारा तत्काल सहायता राशि दी गयी। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, अंचल पदाधिकारी अफजल हुसैन, अंचल निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, हल्का कर्मचारी योगेंद्र कुमार राम, जिला परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार राय ‘अंकू’, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आनंद कुमार मिश्रा, मुखिया नरेश बारी, सुनील दीक्षित व गिरजेश शर्मा उपस्थित थे।

Click & Subscribe

Previous articleसाउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
Next articleबाघों की आशियानों में बढ़ी गौर की चहलकदमी, अब गिनती के लिए बन रही रणनीति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here