मदरलैण्ड संवाददाता,

मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के  दुमदुमा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह पगडंडी पर पड़ा एक अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगो को तब हुई जब लोग सुबह में शौच के लिए बाहर निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह तथा स्थानीय थाना पुलिस को दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद जुटी भीड़ में शामिल लोगों ने शव  को पहचान लिया। मृतक हर्षपुरा गांव निवासी बबन राम बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार सिलीगुड़ी में रहता है।।ग्रामीणों ने कहा कि परिवार के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही शव का दाह संस्कार होगा। मृतक बबन दाउदपुर बाजार पर बूट पॉलिस का काम करता था। वह प्रतिदिन घर से सुबह टहलने जाता और दाउदपुर बाजार स्थित दुकान की सफाई कर लौट आता था। रोज की भांति आज भी वह अपने काम को निपटाकर घर लौट रहा था। इसी बीच वह अचानक गिर कर अचेत हो गया तथा कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
Previous articleप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की हुई समीक्षा।
Next articleसड़क दुर्घटना में मुखिया के चाचा की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here