मुंबई। हाल ही में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। अनीता का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। वहीं, रोहित ने भी बदला लेने का ऐलान कर दिया है। अनीता हसनंदानी ने जो वीडियो रोहित रेड्डी के साथ शेयर किया है, उसमें वह उनके साथ एक प्रैंक करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में अनीता, रोहित को एक कुर्सी में बैठाती हैं और उनसे कहती हैं कि मेरे पास एक इन्विसिबल (अदृश्य) धागा है और इसे मैं आपके एक कान से डालकर दूसरे कान से निकाल लूंगी। वीडियो में आगे अनीता, रोहित से पूछती हैं कि कुछ फील हुआ? तो रोहित मना करते हैं। तभी अचानक अनीता, रोहित के चेहरे पर थप्पड़ मार देती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, ‘प्लीज इसे घर में ट्राई करें। पत्नियों के लिए मैजिक ट्रिक’। इस वीडियो पर फैंस और अनीता के फ्रेंड्स खूब कमेंट कर रहे हैं। वहीं, रोहित भी बदला लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अनीता के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘1-0!! बदले का इंतजार करो, तुमने गलत आदमी से पंगा ले लिया है।’ रोहित के इस कमेंट के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के और प्रैंक वीडियो सामने आएंगे।
आपको बता दें कि फरवरी 2021 में ही रोहित और अनीता पहली बार मम्मी-पापा बने हैं। दोनों वे साल 2013 में शादी की थी। शादी के 7 साल बाद उनके घर में नन्हा मेहमान आया है। अनीता कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने ये हैं मोहब्बतें, काव्यांजलि, नागिन संग कई बढ़िया शोज में काम किया है। वहीं, रोहित बिजनेसमैन हैं। बता दें ‎कि टीवी की ‘नागिन’ यानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मम्मी बनने के बाद से वह पर्दे से दूर अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अपने बेटे और पति रोहित रेड्डी के साथ अक्सर पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Previous articleफिट रहने जैकलीन कर रही योगा, वीडियो तेजी से इंटरनेट पर हो रहा है वायरल
Next article27 मई 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here