महाराष्ट्र में चल रही सियासी घमासान के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के हर संभव कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में मुंबई में मोर्चा संभाल रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल ने कांग्रेस विधायकों को समझाते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के सम्मान की लड़ाई है। हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है।

30 नवंबर तक होगा फ्लोर टेस्ट
राज्यसभा सांसद पटेल ने पार्टी के विधायकों से कहा कि हम लोगों मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं। 30 तारीख को हमारी विजय अवश्य होगी। दरअसल, संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 30 नवंबर को फ्लोर टेस्ट कराया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने पार्टी के विधायकों से कहा कि कांग्रेस को भाजपा ने चैलेंज किया है। हम सबको एकमत रहना है। अपना मनोबल टूटने नहीं देना है और कहीं पर भी कमजोरी नहीं दिखानी।

सत्ता का संघर्ष सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा
उन्होंने कहा है कि हम बहुत आगे आ गए हैं। न केवल भाजपा के मुख्यमंत्री बल्कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने भी हमें चैंलेंज दिया है। इनको पराजित करना बहुत आवश्यक है। बता दें कि महाराष्ट्र के सत्ता का संघर्ष फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है, जहां विपक्ष भाजपा पर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग कर रहा है।

Previous articleएनसीपी नेता ने महाराष्ट्र राज्यपाल को सौंपी विधायकों की सूची
Next articleबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुलाबी गेंद पर कही ये बात…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here