नई दिल्ली। भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चल्हिर गांव में माले नेता की भोथरे हथियार से काट बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। तीन रोज से लापता माले नेता का शव शुक्रवार की सुबह चल्हिर गांव की उतर पट्टी स्थित धान के खेत से बरामद किया गया। माले नेता के एक हाथ और एक पैर की अंगुली काट दी गयी थी। पैर के नाखून भी उखाड़ दिये गये हैं। पूरे शरीर पर फफोले के दाग हैं, जिससे गर्म पानी और तेजाब डालने की आशंका जतायी जा रही है। पहचान छिपाने के लिए चेहरा पत्थर से कुचलने और तेजाब डालने का आरोप लगाया जा रहा है। शव फूल कर क्षत-विक्षत हो गया है। मृत माले नेता चल्हिर गांव निवासी नेमोलाल (60) थे। वह बुधवार की शाम से ही लापता थे। बड़गांव के पैक्स अध्यक्ष और चल्हिर गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं घटनास्थल से एक आधार कार्ड की छायाप्रति भी मिली है। सुबह होते ही हत्या की खबर से माले कार्यकर्ता भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया गया। सूचना मिलने पर अगिआंव विधायक मनोज मंजिल भी पहुंच गये। इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी, मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साये माले कार्यकर्ता रोड पर उतर गये। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। किरकिरी बाजार में बीच सड़क पर शव रख नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। करीब नौ घंटे तक रोड जाम रहा। बाद में पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के आश्वासन पर शाम करीब चार बजे लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Previous articleलाशों का ढेर वहां फिर बेइंतहा बदहवास भीड़ जुटी
Next articleभारत ने रच दिया इतिहास 1 दिन में एक करोड़ से अधिक लगे टीके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here