ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न का दिल अब अभिनेत्री मार्गोट रोबी पर आया है। रोबी ने महशूर हॉलीवुड फिल्म सुसाइड स्क्वायड में हर्ले क्विन का रोल किया था। अब वार्न अभिनत्री मार्गोट को प्रभावित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वॉर्न सोशल मीडिया पर इस स्टार के लिए अपना प्यार और प्रशंसा दिखाने में कोई हिचक नहीं दिखा रहे। पता चला है कि वार्न हाल में अभिनेत्री मार्गोट द्वारा की गई सभी सोशल पोस्टों को पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ उनपर कमेंट भी कर रहे हैं। 51 वर्षीय क्रिकेटर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय अभिनेत्री के लिए प्रशंसा से भरे शब्द लिखे थे। सूत्र बताते हैं कि शेन वार्न लंबे समय से मार्गेट को प्रभावित करने में समय बिता रहे हैं। उनकी कोशिश कर रहती है कि किसी तरह मार्गेट का जवाब पाएं। फैंस को लगता है कि वार्न मार्गेट पर फिदा हैं इसलिए उनकी हर पोस्ट को लाइक कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वार्न ने अपनी जिंदगी पर बनने वाली फिल्म के लिए मार्गेट का नाम सुझाया है। मार्गेट इस बायोपिक में शेन वार्न की पहली पत्नी सिमोन कलाहन का रोल निभाएंगी। इस दौरान दोनों को एक साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। शेन ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि मार्गेट में उन्हें अपनी पहली पत्नी सिमोन की झलक दिखती है। मार्गेट वैसे भी ऑस्ट्रेलिया में काफी मशहूर हैं। अगर वह फिल्म में आई तो यह बड़ी हिट हो सकती है। वार्न पहले भी अपने अफेयरों के कारण विवादों में रहे हैं। कई अभिनेत्रियों और मॉडलों के साथ उनका नाम जुड़ा रहा है।

Previous articleगुणवर्धने को मिली राहत
Next articleपोस्‍टर में मुझे देख दिल दे बैठे थे हरभजन -गीता बसरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here