वाशिंगटन। अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिका के इतिहास का एक नया अध्याय लिखने को तैयार हैं और इसकी शुरुआत वे कामकाजी परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के साथ करेंगे। बाइडन के दल द्वारा रविवार को वेबसाइट पर जारी की गई सूची में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटना, अर्थव्यवस्था बेहतर करना, नस्लीय समानता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे उनकी प्रथम चार प्राथमिकताओं में से हैं। हैरिस ने ट्वीट किया ‎कि बाइडन और मैं राष्ट्र के इतिहास का एक और नया अध्याय लिखने को तैयार हैं। बाइडन-हैरिस प्रशासन की प्राथमिकताओं की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा ‎कि पहले दिन से, हम कामकाजी परिवारों को लाभ पहुंचाने वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे।

Previous articleरिकॉर्ड ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी 12,700 के पार
Next articleगांगुली ने आईपीएल की सफलता के लिये खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here