प्रशासन के साथ आम लोग भी पड गए हैरत में

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के सेंट्रल पार्क में दुर्लभ उल्लू आया है। इस उल्लू को यहां 130 साल बाद देखा गया है। यह दुर्लभ उल्लू ध्रुवीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला खास उल्लू। इस खूबसूरत पक्षी को देखकर प्रशासन के साथ-साथ आम लोग भी हैरत में पड़ गए।
जानकारी के मुताबिक यह उल्लू सिर्फ दो बार ही यहां देखा गया है और आखिरी बार इसको 1890 में यहां देखा गया था। मैनहैटन बर्ड अलर्ट ने इस खूबसूरत पक्षी के बारे में ट्वीट किया तो उसे देखने के लिए लोगों का तांता लगने लगा। सेंट्रल पार्क और पूरे मैनहैटन में दुर्लभ पक्षियों पर नजर रखने वाले बर्ड अलर्ट ने इसका वीडियो ट्वीट किया था।

उल्लू कुछ कौओं देखा जा सकता

इसमें यह उल्लू कुछ कौओं के पास देखा जा सकता था। लोग इसकी अदाएं देखकर इसके और भी दीवाने हो गए हैं। किस तरह यह कौओं से बिना परेशान हुए आराम से पार्क में टहल रहा है, इसे देखकर लोग अचरज में हैं। लोग इसे पास से देखने जा रहे हैं, तो कुछ इस दुर्लभ नजारे को कैमरे में कैद कर इतिहास का हिस्सा बन रहे हैं। इसके साथ ही इसे देखने आ रहे लोगों की संख्या बढ़ने के साथ अमेरिकन बर्डिंग असोसिएशन ने लोगों को नियम याद दिलाए हैं।

उल्लू आसपास मौजूद लोगों, से परेशान हो जाता है

असोसिएशन का कहना है कि उल्लू आसपास मौजूद लोगों, उनके दौड़ने-भागने, आवाजों से परेशान हो जाता है।
यह दुर्लभ चिड़िया इस नए शहरी माहौल में डरे नहीं या परेशान न हो, इसके लिए लोगों को संभलकर इसके आसपास पेश आना चाहिए। इसके लिए कोड ऑफ एथिक्स भी जारी किया गया है।सोशल मीडिया पर इस पक्षी की तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं। उल्लू अपनी गर्दन को किसी भी दिशा में 270 डिग्री यानी करीब-करीब पूरा घुमा सकते हैं और जब वे ऐसा करते हैं तो अद्भुत लगते हैं। ध्रुवीय उल्लू हाई आर्कटिक में सबसे बड़ा शिकारी पक्षी होता है।

#Savegajraj

Previous articleदुनिया में थमा कोरोना, चीन में बढ़ी रफ्तार, मार्च के बाद से सामने आए सबसे अधिक मामले
Next articleकक्षा 10, 12 परीक्षा की तिथि जल्द ही जारी करेगी सीबीएसई बोर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here