अलबानिया में कई वर्षों का सबसे भीषण भूंकप आया है। इसमें अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई इमारतें तबाह हो गई हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया है कि भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई थी। इसका केंद्र राजधानी तिराना से 30 किमी उत्तर-पश्चिम में था। इसकी गहराई 20 किमी थी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तुमाने में एक बिल्डिंग गिरने से एक पति-पत्नी की मौत हो गई। ये शहर राजधानी से 36 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। वहीं भूकंप के झटकों से डरा एक शख्स इमारत से कूद गया और उसकी मौत हो गई। भूकंप के झटके अलबानिया के तटीय क्षेत्रों तक भी महसूस किए गए। प्रशासन का कहना है कि एक बार भूकंप आने के बाद भी सैकड़ों बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से घरों के बाहर रहने के लिए कहा है। विजुअल्स में लोगों को घरों से बाहर निकलते और खुले स्थानों पर भागते हुए दिखाया गया है। अब तक कम से कम तीन इमारतों के धराशायी होने की जानकारी मिली है। इसी क्षेत्र में सितंबर में आए भूकंप में सैकड़ों मकान धराशाई हो गए थे।

Previous articleजम्मू-कश्मीर में मनाया गया संविधान दिवस
Next articleआईसीसी के टॉप 10 बल्लेबाजों में से भारत के चार खिलाड़ी मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here