मदरलैण्ड संवाददाता, पटना

 बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिपक्ष के नेता और  तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजकर 10 घंटे में जवाब मांगा है और कहा गया है कि तेजस्वी यादव माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा। दरअसल तेजस्वी यादव के एक ट्वीट को लेकर बवाल है।
 तेजस्वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिस पर अशोक चौधरी ने आपत्ति जताई है। और कहा कि वीडियो को एडिट कर मानहानि किया गया है।
 मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह ढोल बजवा पार्टी यह मुख्यमंत्री पर उंगली उठाते हैं।
 गौरतलब है कि राजद ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का एक वीडियो जारी किया था। लालू यादव के जन्मदिन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक चौधरी गाली देते सुनाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायती पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह वीडियो देखने के बाद भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको सद्बुद्धि दे। आप दिनभर हमें करोड़ों गालियां दें और दिलाएं, लेकिन कृपया विधि व्यवस्था ठीक करें। बिहार को उद्योग, बेरोजगार युवाओं को नौकरी, श्रमिकों को रोजगार, सम्मान और राशन जरूर दें।
 इस वीडियो पर मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी और राजद की ओर से लगाए गए आरोप का खंडन किया था। अशोक चौधरी ने वीडियो से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी 9वीं फेल हैं। उन्हें शोषित समाज का मतलब नहीं मालूम। चौधरी ने एक और वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि यह असली है।
Previous articleप्यार में असफल  हुआ तो युवक ने लगा ली फांसी
Next articleवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सतरघाट पुल का आज सीएम करेंगे उद्घाटन,तैयारी पूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here