नई दिल्ली। असम और मेघालय में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात,मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।

Previous articleलद्दाख में रक्षामंत्री राजनाथ ने बीआरओ द्वारा निर्मित 63 पुलों को राष्ट्र को समर्पित किया
Next articleराष्ट्र निर्माण में रेलवे का योगदान अतुलनीय है: राष्ट्रपति कोविंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here