गुवाहाटी। असम में इस साल भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए है। बीते कुछ दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण इस साल तीसरी बार असम को बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के पांच जिलों के तकरीबन 1.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें एक शख्स की मौत भी हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, नगांव जिले के कमपुर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ संबंधी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 118 तक पहुंच गई। प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ के कारण धेमाजी, लखीमपुर, मोरिगांव, नगांव और पश्चिमी कार्बी आंगलोंग जिले के 1.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 155 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 6,437 हेक्टेयर में फैली फसल बर्बाद हुई है। विभागों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 25 राहत शिविर लगाए हैं।

Previous articleकराची में चलती बस में लगी भीषण आग, 13 मुसाफिरों की जलकर मौत
Next article28 सितंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here