नई दिल्ली। पूरी दुनिया में लगातार महिलाएं नए नए कीर्तीमान स्थापित कर रही है, महिलाएं किसी काम में पीछे नहीं है। हर दिन महिलाएं कुछ ऐसा कर दिखाती हैं जिससे ये दुनिया चौंक जाती है। ऐसा ही कुछ दिखाया है तमिलाडु की मुथामिल सेल्वी ने जो 32 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। मुथामिल ने सिर्फ 58 सेकेंड में आंखों पर पट्टी बांध कर 155 फीट पहाड़ से नीचे उतरने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुथामिल सेल्वी ने कहा, एक भारतीय महिला और दो बेटियों की मां होने के नाते, मुझे कुछ हासिल करना है। जब मैं 155 फीट की ऊंचाई पर खड़ी थी, तो मैंने अपनी आँखें बंद कर लीं और हमारे समाज में महिलाओं के बारे में कल्पना की।” धीरे-धीरे, साहस जुटाकर, मैंने संघर्ष पर विजय प्राप्त की और इस विश्व रिकॉर्ड को हासिल किया। उन्होंने यह भी कहा, सभी महिलाएं संभावित रूप से कुछ भी और सब कुछ करने में सक्षम हैं। पुरुषों को उनका समर्थन करने की आवश्यकता है। दुनिया में सभी महिलाओं को चमकने दें और सभी पुरुष उनके जीवन में उनका समर्थन करें।

Previous article08 मार्च 2021
Next articleमहिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंड और पीएम मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here