मदरलैंड संवाददाता, देवघर
पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे द्वारा जानकारी दी गई है कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लाॅकडाउन के दौरान अकेले रह रहे बुजुर्ग, पुरूष, महिला, दम्पती को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अनुभवि पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसको लेकर देवघर अनुमंडल हेतु पु0नि0 तरूण कुमार, नगर अंचल देवघर मो0-9431411258 को नामित किया जाता है। इसके अलावे मधुपुर अनुमंडल हेतु पु0नि0 सुनिल टोपनोे, मधुपुर अंचल मो0न0-9470591064 को नियुक्त किया गया है। साथ ही सारठ अनुमंडल हेतु पु0नि0 मनोज कुमार मल्लिक, पालोजोरी अंचल मो0न0-9470591065 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
इसके अलावे उक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया है कि अकेले रह रहे बुजुर्ग, पुरूष, महिला, दम्पति को आवश्यकता पड़ने पर अविलम्ब नजदीकी अस्पताल के पास भेजने एवं आवश्यकतानुसार दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि लॉक डाउन के दरम्यान ऐसे लोगों को समस्या का सामना न करने पड़े।