चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जान को खतरा है वे आतंकी संगठन एसएफजे के निशाने पर है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन एसएफजे के मुखिया ने एक विवादित पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उसने लिखा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ क्या जारी किया जाए मौत का वारंट? आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ये गीदड़ धमकी दी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी के सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। मामले की जानकारी हरियाणा स्थित खुफिया एजेंसी और पुलिस अधिकारी को दे दी गई है। बता दें कि कुछ समय पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट के तहत सिख फॉर जस्टिस के संचालक गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकवादी घोषित किया है। एनआईए इस केस की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम एक्ट के अंतर्गत गुरपतवंत सिंह की संपत्ति भी जब्त की है।
सरकार का कहना है कि गुरपतवंत सिंह भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। सिख समुदाय के युवाओं को गलत राह पर जाने के लिए भड़का रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरपतवंत सिंह के बारे में कहा था कि वह पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयासों में शामिल रहा है। विदेशी धरती से आतंक और तोड़फोड़ की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के महासचिव पुनीत सिंह चंडोक का कहना है कि गुरपतवंत सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है। इसने कभी भी सिख समुदाय के 1984 के दंगा पीड़ितों की मदद नहीं की है। वह केवल लोगों को भड़का रहा है।

Previous article27 नवंबर 2020
Next articleभाजपा का जनाधार मजबूत, तो पीएम मोदी हैदराबाद में प्रचार कर देखें ले कितनी सीट जीतते हैं : ओवैसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here