मतदान के होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी है। चुनाव परिणाम अब कुछ घंटों में सामने आ जाएंगे। रुझानों के मुताबिक यहां से पहले आगे चल रही आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना भाजपा उम्मीदवार से 191 वोटों से पीछे चल रही हैं। आतिशी के सामने कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा को उतारा है। बता दें कि सुभाष चोपड़ा तीन बार कालकाजी सीट से चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में शिवानी इस सीट पर आप को कड़ी चुनौती देती दिखीं। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर धर्मवीर सिंह को मैदान में उतारा।

बता दें कि इस सीट पर 57.44 फीसद वोट हुए और कुल 1,06746 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। साल 2015 में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अवतार सिंह कालका पहली बार विधायक बने थे। इसके बावजूद आप ने वर्तमान विधायक का टिकट काटकर पार्टी की बड़ी नेता आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा है।

चुनाव मैदान में आतिशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी के आने से कालकाजी सीट वीआइपी श्रेणी में आ गई। चुनाव प्रचार के दौरान यहां कई दिग्‍गज कांग्रेजी नेता प्रचार करते हुए नजर आए थे। वहीं, अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेताओं ने भी यहां जमकर प्रचार किया। वैसे, बता दें कि आतिशी ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा था। हालांकि, वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। अब आप ने उन्हें कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है।यह देखना दिलचस्‍प होगा कि आतिशी क्‍या कालकाजी की जंग जीत पाती हैं या नहीं।

Previous articleमैं नर्वस नहीं हूं, बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं : मनोज तिवारी
Next articleबवाना विधानसभा सीट पर भाजपा के रविन्द्र कुमार इंद्राज आगे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here