दिल्ली बार एसोसिएशन (तीस हजारी कोर्ट) के अध्यक्ष संजीव नासियर को आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली लीगल विंग का अध्यक्ष बनाया गया है। वह बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के भी सदस्य हैं। नासियर 1988 से वकालत के पेशे में हैं। वहीं कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल लीगल सेल के प्रभारी होंगे। मदन लाल को वकालता का लंबा अनुभव है। पार्टी ने बुधवार को इस बारे जानकारी दी है।

मदन लाल ने बताया कि इस जिम्मेदारी के मिलने से वह काफी खुश हैं। साथ ही संजीव नासियर के आने से पार्टी मजबूत होगी। हम लोग पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों को मजबूत करेंगे।

संजीव नासियर इससे पहले 2014 से 2017 तक दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली भाजपा के ह्यूमन राईट्स सेल के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही भाजपा दिल्ली के लीगल सेल के को-कन्वेनर रह चुके हैं। 32 साल के करियर में संजीव नासियर तीस हजारी कोर्ट के अलावा, दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं। इसके अलावा संजीव नासियर कई सामाजिक कार्य में भी सक्रिय रहे हैं।

Previous articleनेपाल के प्रधानमंत्री ओली का दूसरा गुर्दा प्रतिरोपण, हालत स्थिर
Next articleकोरोना वायरस: दिल्ली मेट्रो ने परामर्श जारी किया, परिसरों की स्वच्छता पर और जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here