पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सभी दलों में बातचीत चल रही है। इस कड़ी में कांग्रेस के अंदर खाने से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक राजद (आरजेडी) ने इस बार के चुनाव में उसे 58 सीटें ऑफर की हैं। लोकसभा के उपचुनाव के लिए राजद द्वारा कांग्रेस को वाल्मिकीनगर की सीट दी गई है। दरअसल, महागठबंधन में मांझी के जाने के बाद अभी उपेंद्र कुशवाहा को लेकर भी असमंजस की स्थिति है। ऐसे में कांग्रेस को इस बार राजद ज्यादा सीटें देने के मूड में दिख रही है। कांग्रेस को 58 प्लस। लोकसभा उप चुनाव ऑफर मामले पर आरजेडीविधायक विजय प्रकाश ने बयान दिया है। उनका कहना है कि महागठबंधन पूरी तरह से इन्टेक्ट है। हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि किसे कितनी सीटों पर लड़ना है, लेकिन सभी सहियोगियों को सम्मान के साथ लेकर हमारे नेता तेजस्वी यादव चलेंगे। विजय प्रकाश ने कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर सभी 243 सीट जीतेंगे।
कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ का कहना है कि इस ऑफर पर हमारे और आरजेडी :के शीर्ष नेतृत्व ने सबकुछ तय कर चुके हैं। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। वैसे वाल्मीकिनगर हमारी ही सीट है। इधर जेडीयू नेता संजय सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने कहा है कि आरजेडी चाहे जितनी कोशिश कर ले लेकिन अब इन लोगों का गठबंधन इंटेक्ट रहने वाला नहीं है। महागठबंधन जल्द बिखर कर चकनाचूर हो जाएगा। दरअसल, बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है ऐसे में सभी दलों के पर जल्द से जल्द न केवल सीट के बंटवारे की स्थिति बल्कि प्रत्याशियों का नाम भी स्पष्ट कर देने का दबाव साफ रूप से देखा जाने लगा है।

Previous article‎फिल्म कलाकारों के पास फूड डिलीवरी के बहाने पहुंचाई जाती थी ड्रग्स – एनसीबी के हाथ आए ड्रग्स पैडलर का खुलासा
Next articleपंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजपथ पर जलाए ट्रैक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here