दिनांक 6 सितम्बर 2020 को आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत के तत्वाधान में वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय

*घर में प्रथम उपचार* था।

इस वेबीनार का उद्देश्य घर में किसी दुर्घटना के समय हमें कैसे और क्या करना चाहिए, जन मानस को जानकारी देना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता :

1. श्री जे के शर्मा जी

असिस्टेंट कमिश्नर , संत जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड , दिल्ली .

Lecturer in First Aid,

Home Nursing,

40 years of experience in training.

2. श्री अनूप अवस्थी जी

मास्टर्स डिग्री इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

Lecturer in First Aid & Home Nursing in

संत जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड , दिल्ली थे।

 

कार्यक्रम का आरंभ भगवान धन्वंतरि की वंदना से हुआ।

डॉ अजय सक्सेना जी ने आरोग्य भारती का परिचय श्रोताओं को दिया।

वेबीनार का प्रारंभ करते हुए प्रथम वक्ता *श्री जे के शर्मा जी* ने आकस्मिक स्थिति जहां हृदय गति रुक गई हो, वहां क्या करना चाहिए यह विस्तार से बताया। उन्होंने इस स्थिति में CPR, (cardio pulmonary resuscitation) करने की आवश्यकता बताई तथा करने की प्रक्रिया भी बताई।उन्होंने इस अवस्था में जो सावधानियां लेनी चाहिए उनकी भी जानकारी दी।

उन्होंने उन स्थितियों की भी जानकारी दी जहां CPR नहीं करना चाहिए।

 

*श्री अनूप अवस्थी* जी ने किसी व्यक्ति के अचानक अचेतन अवस्था में जाने पर हमें क्या करना चाहिए, इस विषय की जानकारी दी।उन्होंने प्रश्नों के माध्यम से श्रोताओं से भी जानकारी ली और उन्हें भी चर्चा में सम्मिलित किया। श्रोताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यत diabetes के कारण होने वाली emergency में कैसे व्यवहार किया जाए , इसकी जानकारी उन्होंने दी। अचेतन अवस्था में व्यक्ति को किस स्थिति में लेटाना चाहिए एवं कैसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना चाहिए यह भी बताया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम उपचार का उद्देश्य चिकित्सकीय सहायता मिलने तक स्थिति को संभालना है जिससे रोगी को कम से कम नुकसान हो। किसी भी स्थिति में हमें कोई भी दवा नहीं देनी है।

कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 47 रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रीटा खन्ना जी ने बहुत ही कुशलता से किया ।

 

अंत में डॉ राजेश तलवाड़ जी, सचिव , आरोग्य भारती, दिल्ली प्रांत ने सभी का धन्यवाद किया।

अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Previous article7 सितंबर 2020
Next article8 सितंबर 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here