इटावा । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाया है। इटावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया था, पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा बीजेपी ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है। एसपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में चुनाव बीजेपी ने मशीनरी का दुरुपयोग कर के जीता है और जीतेंगे भी क्यों नहीं, प्रशासनिक अधिकारी खुद (उनके लिए) वोट मांग रहे थे।स्पष्ट रूप से अखिलेश यादव ने एनडीए की जीत पर सवाल उठाया है। उनकी मानें तो परिणामों में हेरफेर कर एनडीए ने जीत हासिल की है। बता दें कि मंगलवार देर रात आए विधानसभा चुनाव नतीजे में एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि महागठबंधन को केवल 110 सीटें मिलीं। एनडीए में बीजेपी 74 सीटें जीतकर बिहार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है जबकि जेडीयू महज 43 सीटें हासिल कर तीसरे नंबर की पार्टी रह गई है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को चार-चार सीटें मिली हैं। वहीं आरजेडी 75 सीटों पर कब्जा जमाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़कर मात्र 19 सीटें ही हासिल कर सकी। उधर पूर्व में राजद नेताओं ने भी कई तरह के आरोप लगाते हुए एनडीए की जीत पर सवालिया निशान लगाए थे।
इटावा (ईएमएस)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाया है। इटावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया था, पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा बीजेपी ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है। एसपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में चुनाव बीजेपी ने मशीनरी का दुरुपयोग कर के जीता है और जीतेंगे भी क्यों नहीं, प्रशासनिक अधिकारी खुद (उनके लिए) वोट मांग रहे थे।स्पष्ट रूप से अखिलेश यादव ने एनडीए की जीत पर सवाल उठाया है। उनकी मानें तो परिणामों में हेरफेर कर एनडीए ने जीत हासिल की है। बता दें कि मंगलवार देर रात आए विधानसभा चुनाव नतीजे में एनडीए गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय हासिल की है जबकि महागठबंधन को केवल 110 सीटें मिलीं। एनडीए में बीजेपी 74 सीटें जीतकर बिहार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है जबकि जेडीयू महज 43 सीटें हासिल कर तीसरे नंबर की पार्टी रह गई है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को चार-चार सीटें मिली हैं। वहीं आरजेडी 75 सीटों पर कब्जा जमाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़कर मात्र 19 सीटें ही हासिल कर सकी। उधर पूर्व में राजद नेताओं ने भी कई तरह के आरोप लगाते हुए एनडीए की जीत पर सवालिया निशान लगाए थे।














