मुंबई। हाल ही में ‘द बिग बुल’ में नजर आईं इलियाना डिक्रूज की मानें तो उन्हें अनिश्चितता पसंद है। उनके मुताबिक, यह अजीब लगता है। लेकिन यह उन्हें बेहतर बनने के लिए पुश करती है। वे कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैंने जितनी भी फिल्में की हैं, उनमें से ज्यादातर में मैंने खुद से यही सवाल किया कि मैं इसे कैसे करूंगी और इसी ने मुझे आगे बढ़ाया। क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं कोई फिल्म बेअदब होकर और आत्मविश्वास के साथ करूंगी तो उसके साथ न्याय नहीं कर पाऊंगी।” इलियाना की अगली फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ है, जो रंगभेद का मुद्दा उठाएगी। फिल्म हरियाणा के बैकड्रॉप पर सेट होगी और उसमें रणदीप हुड्डा की भी अहम भूमिका होगी।

Previous articleयूपी पंचायत चुनाव काउंटिंग में प्रत्याशी और एजेंट को ऐसे मिलेगी एंट्री
Next articleएयरपोर्ट पर दिखी नोरा फतेही के क्रेजी फैन की दीवानगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here