नई दिल्ली। अगर आपको यह पता चले कि मारुति सुजुकी की नई वैगनआर अब इलेक्ट्रिक बैटरी से चलेगी तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी। क्योंकि जहां पेट्रोल कार पर प्रति किमी 10 रुपये का खर्च आता है। वहीं इलेक्ट्रिक कार पर प्रति किमी केवल 1.50 रुपये का खर्च आता है। आइए जानते है इलेक्ट्रिक वैगनआर कैसी होगी। दरअसल अब मारुति वैगनआर को इलेक्ट्रिक अवतार में टोयोटा पेश करने वाली है। टोयोटा की ब्रैंडिंग वाली नई वैगनआर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ये कार लुक और डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं टोयोटा इस इलेक्ट्रिक कार को किस नाम से पेश करेगी फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चला है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि, कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव किया है। इसके फ्रंट को पूरी तरह से बदल दिया गया है, जिसमें एक पतली ग्रिल शामिल है, जो कि टर्न इंडिकेटर्स के रूप में नजर आती है। नई टोयोटा में फ्रंट और रियर बंपर को अपडेट किया गया है। टोयोटा की वैगनआर में इंजन को लेकर पता नहीं चल पाया है। मौजूदा वैगनआर में दो इंजन आप्शन 1.0-लीटर और 1.2-लीटर मिलते हैं। संभव है कि टोयोटा बैज मॉडल में भी यही सेट-अप मिल सकता है। पेट्रोल के अलावा सीएनजी में भी वैगनआर उपलब्ध है।
मौजूदा वैगनआर के 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 67 बीएचपी और 90 एनएम का टार्क जेनरेट करता है, जबकि 1.2-लीटर इंजन 82 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल के साथ 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन (सिर्फ 1.2 लीटर के लिए) के साथ जोड़ा गया है।बता दें कि फैमिली कार की बात की जाए तो सबसे पहला नाम मारुती सुजुकी वैगन आर का नाम आता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह है इस कार को कंपनी ने छोटे परिवार की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया है। जो ईंधन तो कम खाती है साथ में माइलेज बेहतर देती है।














