यूरोपीय यूनियन के सांसदों ने हाल ही में कश्मीर का दौरा किया है। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर इस दल ने पाकिस्तानी दुष्प्रचार की पोल खोल दी। उन्होंने मीडिया द्वारा उनके दौरे को लेकर की गई गलत रिपोर्टिंग की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि हमारे दौरे को गलत प्रचारित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक सांसद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान से दहशतगर्दों को फंडिंग होती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में हम भारत के साथ हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने भारतीय सेना से आतंक से निपटने के तरीके पूछे। हमारे दौरे पर विवाद गलत है। 40 साल में 20 से ज्यादा बार भारत आए। पाकिस्तान के दौरे पर भी जा चुका हूं। कश्मीरी लोग शांति और विकास चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ओवैसी के नाजी वाले आरोपों के जवाब में एक सांसद ने कहा कि अगर हम नाजीवादी होते तो जनता हमें न चुनती। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या है। आतंकवाद किसी भी देश को तबाह नहीं कर सकता। इस पर रोक लगनी चाहिए। हम कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान बनते नहीं देखना चाहते हैं। ब्रिटेन के एक सांसद ने मंगलवार को कुलगाम में हुए पांच लोगों की हत्या पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यूरोप में हम हजारों साल तक एक दूसरे से लड़ते रहे लेकिन अब हमने भी शांति से रहना सीख लिया है। हम यहां जानकारियां लेने पहुंचे हैं जिससे यहां के हालात को समझ सकें।