देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के 11वें मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सियासी घमासान का पटाक्षेप हो गया। रविवार शाम शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से सुबह शिष्टाचार भेंट की। यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। धामी शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से त्यगपत्र दे दिया था।

Previous articleउत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर धामी की टीम में दिखेंगे पुराने चेहरे -गढ़वाल मंडल से किसी चेहरे को उप मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है
Next articleड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नहीं देना होगा टेस्ट, जुलाई से बदला नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here