अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा की रिक्त 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के सामने आ रहे नतीजों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा आगे चल रही है| 3 नवंबर को गुजरात विधानसभा की अबडासा, लीमडी, मोरबी, धारी, गढ़डा, करजण, डांग और कपराडा सीट पर मतदान हुआ था| 8 विधानसभा सीट पर 81 उम्मीदवार मैदान में थे| सबसे अधिक लीमडी विधानसभा सीट पर 14 और कपराडा में सबसे कम 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है| जबकि मोरबी और गढ़डा में 12-12, धारी में 11, अबडासा में 10 और करजण व डांग में 9-9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| मतगणना की अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य की सभी 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए| सुबह मोरबी को छोड़ सभी 7 सीटों पर भाजपा को बढ़त बनानी शुरू कर दी थी| मोरबी में 13वें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के ब्रिजेश मेरजा कांग्रेस प्रत्याशी से आगे निकल गए हैं| हांलाकि 30 वोटों का अंतर कभी भी पलट सकता है|














