महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ ही देश के कई राज्यों में उपचुनाव भी कराए गए थे। जिनके लिए आज वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा और महाराष्ट्र में बढ़त बनाती नज़र आ रही है। हालाँकि, हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिलता नज़र नहीं आ रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनना तय दिख रहा है। वहीं अगर यूपी उपचुनाव की बात करें तो यहां बढ़त लेती नज़र आ रही है।

वहीं तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में दो सीटों पर एआईएडीएमके आगे चल रही है, जीत से आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। सिक्किम विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए मार्तमरमटेक सीट पर कब्जा कर लिया है। बिहार उपचुनाव में जदयू दो सीटों पर आगे है, वहीं राजद और AIMIM एक-एक सीट पर आगे चल रहा है। हिमाचल उपचुनाव में भाजपा ने धर्मशाला सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

वहीं पुडुचेरी विधानसभा उपचुनाव में कामराजनगर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में धर्मशाला और पछड़ सीट पर भाजपा आगे चल रही है। पंजाब उपचुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने बढ़त बना रखी है। वहीं यूपी उपचुनाव में रामपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी तजीन फातिमा 6364 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

Previous articleपिता नवाज़ शरीफ का हाल जानने पहुंची मरियम की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती
Next articleसियासी समीकरण : कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए जेजेपी से साधा संपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here