मदरलैंड संवाददाता, देवघर

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा आज जसीडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर कोटाबाहर से आने वाले लोगों के सुविधा हेतु की गयी तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा बीएड काॅलेज परिसर में बनायें जा रहे अस्थायी स्टेण्ड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
■  स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर दिये गए निर्देशों का करना होगा पालनः उपायुक्त….
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी छात्रों की ट्रेन में सवार होने से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके पश्चात यहां  पहुंचने पर भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जांच में सही पाये गए लोगों को होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके अलावे समय-समय पर इनका हेल्थ चेक-अप भी किया जाएगा। साथ ही यात्रियो को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि इसकी मदद से इन लोगों की सेहत पर नजर रखा जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उप विकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए. एस श्री रवि आनंद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर अंचलाधिकारी, देवघर एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Click & Subscribe

Previous articleकोरोना महामारी में लगे डॉक्टर और प्रशासन को किया सम्मानित।
Next articleबाहर फंसे प्रवासी मजदूरों का आगमन शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here