जयपुर । राज्य के सभी प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री, सरकारी मुख्य सचेतक एवं उप मुख्य सचेतक 15 दिनों मेेें एक बार अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे इसके लिए राज्य सरकार ने परिपत्र भी जारी किया है।
परिपत्र के अनुसार मंत्री तथा सरकारी मुख्य सचेतक व उप सचेतक अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर जन प्रतिनिधिगण के साथ चर्चा कर, कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों की वर्तमान तथ्यात्मक स्थिति की समीक्षा के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर, राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। मंत्रियों द्वारा अपने प्रभार वाले जिलों में समस्त बजट एवं जन घोषणाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मंत्रियों द्वारा जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी होगी सभी मंत्रियों द्वारा भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार बनाये जाएंगे कि आगामी छ: माह में राज्य के समस्त जिलों में भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हो सके। सभी मंत्रीगण राज्य के सभी जिलों में अपने विभाग से संबंधित विभागीय समीक्षा करना भी सुनिश्चित करेंगे।

Previous articleदीपावली पर कचरा प्रबन्धन का रखें ध्यान-कलेक्टर
Next article जिला प्रशासन की टीम ने 2 क्विंटल पेठा नष्ट करवाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here