मदरलैंड संवाददाता, बगहा

इस वर्ष देश में 3 बड़ी घटनाओं के साथ अलग अलग स्थानों पर सैकड़ों जवानों ने शहादत देकर देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछवर कर अमर शहीद हो गए। एक तरफ जहां चीन ने कोरोना वायरस बीमारी को विश्व भर के देशों को जुझने के लिए विवश कर दिया वहीं तकरीबन 192 देशों को काल के मुंह में झोंक दिया है। दूसरी तरफ भारत की सीमा लद्दाख के गलवान में 20 भारतीय सैनिकों को मौत की घाट उतार कर यह साबित कर दिया है कि अब दुनिया की नक्शे में छोटा पड़ता नजर आ रहा है। जबकि अमेरिका जैसे ताकतवर सुपर पावर वाला देश चीन के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहा है। बावजूद इसके चाइना ने भारत के साथ एक तरफ सैनिक अधिकारियों की बैठक कर भारतीय सैनिकों को संयम बरतने के साथ सीमा के एल ओ सी से पीछे रहने की सलाह देते रहा है। वही रात के अंधेरे में कायर चीन के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के ऊपर हमला कर  20 जवानों को मार दिया गया। इससे उसके मनसा पर क्या अंदाजा लगाया जा सकता है। वही पाकिस्तान के आतंकियों के द्वारा पहले उरी में हमला कर फिर पुलवामा में सैनिकों के ऊपर बम से हमला कर वीर जवानों की मौत के घाट उतार दिया गया। उसके बाद गलवान ने गहरी चोट दे गया जो आज देश के विभिन्न हिस्सों में वीर जवानों की शहादत पर आंखें नम हो गईं है। साथ ही जवानों के शहादत को सलाम किया जा रहा है। अब बिल्कुल बर्दास्त से बाहर हो गया है। इस तरह से देश की जनता भिन्न भिन्न तरीको से चीन के तानाशाह राष्ट्रपति के पुतले जलाए जा रहे हैं। इसके लिए पश्चिमी चंपारण जिले की बगहा अनुमंडल के इलाकों में आम लोगों के द्वारा तरह तरह के रोष प्रकट किया गया।
1. धनहा थाना क्षेत्र के समाजसेवी जसवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि सबसे पहले शहीद हुए 20 भारतीय सेनाओं को सैल्यूट है तथा अमर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले जांबाजों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। इसके लिए हम सभी देशवासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।साथ ही देश के सभी नागरिकों से अपील है कि चीनी निर्मित कोई भी समान खरीदने से परहेज करें।
2.  बगहा विधान सभा भाजपा विधायक के मीडिया प्रभारी मुन्ना सिंह ने देश की रक्षा करते अमर शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि भारत के सभी समुदाय के लोग एक जुट हैं। और सरकार के साथ हैं। देश की मोदी सरकार सैनिकों की खुली छूट देकर आर पार की लड़ाई की जरूरत है। अब हम सरकार के आत्म निर्भर वाली बात को चरितार्थ करते हुए चीनी निर्मित उत्पादों की बिक्री तथा खरीदारी पर बिल्कुल रोक लगा देनी चाहिए। क्योंकि भारतीय बाजार में चीनी निर्माण सामानों की खरीदारी के पैसों से चीनी रक्षा बजट में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
3.बगहा थाना क्षेत्र के डुमरिया के किसान नेता जयेश सिंह ने 20 जवानों के शहादत पर सेल्यूट करते हुए चाइना की इस बर्बरता कायरता की हद से आगे की कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चाइना को समझ लेना चाहिए कि 1962 वाला देश अब नहीं रहा। देश के प्रधानमंत्री को चाहिए कि चाइना के साथ टवेंटी ट वेंटी मैच की तरह हमला कर आर पार की लड़ाई कर चाइना के कद को छोटा कर दुनिया के नक्कसे से मिटा देने की जरूरत है।
4. भैरोगंज थाना क्षेत्र के नड्डा के पूर्व मुखिया व समाजसेवी वसंत सिंह ने देश के वीर सपूतों को सेल्यूट करते हुए कहा है कि देश अब आत्म निर्भर होने के लिए ठान लिया है। चीनी निर्मित उत्पादों को हमारे समाज नहीं खरीदेगा। साथ ही अब समय आ गया है कि चीन को उसके ही घर में घुसकर भारतीय सैनिक मारे।साथ साथ पाकिस्तान को भी भारत की सरकार खात्मा कर इस कैंसर वाली दोनों देशों को एक साथ इलाज कि जरूरत है ।

Previous articleयोगासन से स्वस्थ होता है शरीर।
Next articleमस्तिष्क ज्वर के रोक थाम के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here