नई दिल्ली । हाल ही में शादी रचाने वाली सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो और उनके पति एक दूसरे की नजर उतार रहे हैं। सना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं।
सना खान ने वीडियो को शेयर कर लिखा है: “आयतुल कुरसी ‘द थ्रोन।’ बुरी नजर से बचाता है सुनिश्चित करें कि घर से निकलने से पहले आप हर नमाज के बाद इसे पढ़ लें। काम के लिए घर से निकलने से पहले हमेशा पति-पत्नी ऐसा करें।” सना खान का कहना है कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। बीते दिनों भी उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने पति अनस सैयद संग ड्राइव पर गई थीं।
बता दें कि सना खान और अनस सैयद ने 20 नवम्बर को शादी की थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था: “अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाये।”

Previous article रणबीर कपूर वाली बिल्डिंग में आलिया भट्ट ने खरीदा 32 करोड़ का अपार्टमेंट -अपार्टमेंट के इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए शाहरुख की वाइफ गौरी खान को बुलाया
Next article‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब’ का विस्तार चार और शहरों में होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here