मुंबई। ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी अब आपको नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाएंगे। जी हां, अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। एक्टर अब अपनी आवाज में आपको नशे से दूर रहने की नसीहत देंगे।
बिहार के एनसीबी अधिकारियों ने जब इस पहल के लिए पंकज त्रिपाठी को संपर्क किया तो वह झट से राजी हो गए और उन्होंने एनसीबी के लिए संदेश भी रिकॉर्ड किए। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि एनसीबी पटना के अधिकारियों ने इस अभियान से जुड़ने का मुझसे आग्रह किया। बिहार और सार्वजनिक सरोकार से जुड़ा कुछ भी करना मुझे निजी तौर पर बहुत अच्छा लगता है, इसलिए मैंने खुशी-खुशी इसके लिए हां कह दी। सिनेमा युवाओं का पसंदीदा माध्यम है और एक अभिनेता के रूप में यदि हम कोई जागरूकता अभियान शुरू करते हैं तो यह अधिक प्रभाव पैदा करने वाले अधिकतम लोगों तक पहुंच सकता है।
एक अभिनेता और इस देश के नागरिक के रूप में यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं अपने कर्तव्य को पूरा करने का प्रयास करता हूं। उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नशे के करोबार में तमाम बड़े हस्तियों के नाम सामने आए हैं। एनसीबी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। जिससे इस इंडस्ट्री की जमकर बदनामी हुई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक जाने माने कलाकार हैं, नौजवान उन्हें पसंद भी करते हैं। इसी के नाते पंकज ने इस ऑफर को झट से स्वीकार कर लिया।

Previous articleप्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट सोना में चखा गोलगप्पे का स्वाद, शेयर की शानदार तस्वीरें
Next articleराष्ट्रपति कोविंद के काफिले में फंसी महिला उद्यमी की मौत, चार पुलिसवाले निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here