मुंबई। एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही हाल ही में तब हैरान रह गईं, जब उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने एक क्रेजी फैन के हाथ पर उनका टैटू देखा। यह फैन्स नोरा को टैटू दिखाने के लिए खासतौर पर औरंगाबाद से मुंबई आया था। उसने अपने हाथ पर टैटू से नोरा का चेहरा बनवाया हुआ था। नोरा ने न केवल फैन का शुक्रिया अदा किया। बल्कि एयरपोर्ट पर ही उसका लाया हुआ केक भी काटा। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा की अगली फिल्म अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ हैं। वे जॉन अब्राहम स्टारर ‘सत्यमेव जयते 2’ में आइटम नंबर भी करती नजर आएंगी।

Previous articleइलियाना डिक्रूज को अनिश्चितता पसंद
Next articleदिल्ली के लोगों के लिए केंद्र की भी है खास जिम्मेदारी: सुप्रीम कोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here