टोक्यो। एशियाई बाजारों की सकारात्मक शुरुआत हुई है। आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार दर्ज किया गया। एसजीएक्स निफ्टी 9.50 अंक नीचे कारोबार करता दिखा जबकि निक्केई करीब 0.11 फीसदी कमजोरी के साथ 28,987.58 के स्तर पर रहा। इसके अलावा स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.31 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं ताइवान का बाजार 0.06 फीसदी की मामूली बढत के साथ 17,094.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंगसेंग 54.43 अंकों की कमजोरी के साथ 28,732.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोस्पी में भी 0.07 फीसदी की बढ़त दिख रही है हालांकि शंघाई कम्पोजिट की चाल सपाट नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार सपाट बने हुए हैं। डओ गिरकर बंद हुआ जबकि टेक शेयरों में खरीदारी से नेसडेक ऊपर आया है। वहीं 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 1.57 फीसदी के करीब है जबकि 2 साल की ऊंचाई पर क्रूड (कच्चा तेल) बरकरार है। ब्रेंट 71.5 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है।

Previous articleकोरोना के चलते छोटा होगा संसद का मानूसन सत्र
Next articleबिजली गिरने से अलग-अलग जिलों में 26 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here