दीपिका पादुकोण को लंदन की एक ऑनलाइन पोर्टल ने दशक की सबसे खूबसूरत एशियाई महिला घोषित किया है। इसके दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनकी फिल्म छपाक हमारी सुंदरता की समझ को फिर से परिभाषित करेगी। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लंदन में एक ऑनलाइन पोर्टल द्वारा दशक की सबसे सेक्सी एशियाई महिला घोषित किया है। इसके बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, “मुझे यह विडंबना लगती है कि यह ऐसे समय आया हैं जब छपाक जैसी फिल्म रिलीज होने वाली है।

इससे बेहतर समय नहीं हैं कि हम समाज के तौर पर खूबसूरती और सेक्स अपील को दोबारा परिभाषित किया जाना चाहिए। दीपिका की फिल्म छपाक का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया था और इसे दर्शकों द्वारा गर्मजोशी से पसंद किया गया था।दीपिका ने हाल ही में अपनी पसंदीदा पहल शुरू कीl इसमें वह अपने कलेक्शन से अपने कपड़े नीलाम करती हैं, इसका पैसा लिव लव लाफ फाउंडेशन को जाता है। फाउंडेशन का उद्देश्य तनाव, चिंता और डिप्रेशन के बारे में जागरूकता फैलाना है। मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक के अलावा दीपिका पादुकोण कबीर खान की फिल्म 83 में भी दिखाई देंगी, इसमें वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका में होंगी। फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाएंगी।

इस फिल्म में विक्रांत मेसी की भी अहम भूमिका हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लांच पर दीपिका पादुकोण इमोशनल हो गई थी और फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी उन्होंने अपनी बातें कही थीं। फिल्म छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया हैं। दीपिका इसके साथ रणवीर सिंह की फिल्म में नजर आएंगील जो कि भारत के पहली बार विश्वकप जीतने पर आधारित हैं। दीपिका पादुकोण इस फिल्म को को-प्रोडूस भी कर रही हैं और इस फिल्म के जरिये वह बतौर फिल्म निर्माता भी जानी जाएंगी। दीपिका की रणवीर सिंह से शादी के बाद रिलीज होनेवाली यह पहली फिल्म भी होगी।

Previous articleबीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल : बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आखिरी मैच जीतकर रचा इतिहास
Next articleदिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की जयंती पर मेनका गांधी ने अपने बेटे के साथ दी श्रद्धांजली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here