मुंबई। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। एसजीएक्स निफटी करीब 67.50 अंक की बढ़त के साथ 14,777.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निक्केई 258.31 अंकों की गिरावट के साथ 27,826.16 के आसपास कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 1.19 फीसदी टूटकर 15,639.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंगसेंग 0.55 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं कोस्पी में 0.47 फीसदी की गिरावट दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.85फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।