मेलबर्न। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ऑस्ट्रेलियाई क्लब मुलग्रेव में कोच के तौर पर काम करेंगे। जयसूर्या पर अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है और वह इस प्रतिबंध के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी ने जयसूर्या पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिए फरवरी 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने जयसूर्या को कोच पद संभालने के लिए मनाया है। वहीं मेलबर्न के मुलग्रेव क्लब के अध्यक्ष मालिन पुलेनयेगम ने कहा, ‘दिलशान ने हमारे लिए रास्ता खोला और यह हमारे लिये शानदार अवसर है। हमें इस पर काम करना था और एक समझौता करना था। हमने ऐसा किया। जयसूर्या के आने से हमारे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर को समझने का अच्छा अनुभव मिलेगा।’ वहीं दिलशान और इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले श्रीलंका के उपुल थरंगा भी मुलग्रेव क्लब की तरफ से ही खेलेंगे। जयसूर्या श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम में शामिल रहे हैं और 110 टेस्ट और 445 वनडे मैच खेले हैं। श्रीलंकाई टीम को विश्व विजेता बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Previous articleन्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में मिलेगा फायदा : ब्रेट ली
Next articleटोक्यो ओलंपिक के लिए जर्सी, पोडियम, थीम म्यूजिक रिलीज इसलिए रहेगा खास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here