मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है ‘मेरे परिवार के साथी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।’ राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने भी श्री दिग्विजय सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। श्री सिंह के पुत्र एवं राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट कर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Previous articleबसपा ने दिल्ली दंगे की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की
Next articleबालाकोट हवाई हमलों से आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट संदेश गया: राजनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here