कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार जल्द ही कर्नाटक कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष बन सकते हैं। इसकी घोषणा 12 जनवरी के बाद हो सकती है। कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके पास संसाधन मौजूद हैं। हाल में ही डीके शिवकुमार को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं।

ईडी के निशाने पर शिवकुमार
शिवकुमार वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर हैं। 2017 में जब आयकर विभाग ने उनके नई दिल्ली के फ्लैट की तलाशी ली तो वहां से 8.59 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया। आयकर विभाग ने उनके और उनके चार सहयोगियों के खिलाफ इनकम टैक्स एक्ट की धारा 277 और 278 और भारतीय दंड संहिता के धारा 120 (बी), 193 और 199 के तहत केस दर्ज किए।

उपचुनाव का परिणाम
कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस केवल 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर राज्य अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने त्यागपत्र दे दिया था। तब से यहां कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था। अब माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। शिवकुमार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।

Previous articleझारखंड : राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने अपने अभिभाषण में नई सरकार की गिनाईं प्राथमिकतायें..
Next articleसीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने सदन में पेश किया अनुपूरक बजट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here