दिन के तापमान में ‎होगी बढ़ोतरी, ‎‎गिरेगा रात का तापमान
भोपाल। कल (गुरुवार) से हवाओं का रुख बदलने के साथ मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। बादल छंटने से धूप निकलेगी। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मालूम हो ‎कि 17 मार्च से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली भी गिरी। इसी क्रम में मंगलवार देर रात राजधानी भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्‍य कुछ हिस्‍सों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भी मौसम का मिजाज ‎बिगडा ही रहेगा। मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से राजस्थान और विदर्भ पर बने वेदर सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। इससे गुरुवार से वातावरण में नमी कम होने लगेगी। इससे बादल छंटने लगेंगे और मौसम साफ होने लगेगा। बादलों के छंटने से आसमान साफ होने लगेगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर गुरुवार से हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवात विदर्भ और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर सक्रिय है। इन चार वेदर सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मध्य प्रदेश के वातावरण में नमी आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है।

Previous articleकोरोना महामारी के बाद बदला खेलों का स्वरुप
Next articleफिर टल सकते हैं सहकारी संस्थाओं के चुनाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here