रूड़की! पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने पर भी विचार विमर्श किया। पुरानी तहसील स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस नेता देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि 19 अक्टूबर को रुड़की में होने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी है! बूथ स्तर पर होने वाले सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है ताकि कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सके और 2022 में फिर से अपने प्रत्याशी को विजय बना सके। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने के लिए सदस्यता पुस्तिका भी वितरित की गई! देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा के केंद्र व प्रदेश में तानाशाही सरकार चल रही है। जिसका प्रमाण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देखने को मिला है! कहा कि तानाशाही सरकार ने किसानों की हत्या की है। प्रियंका गांधी के साथ हुआ दुर्व्यवहार लोकतंत्र की हत्या करने जैसा कार्य भाजपा सरकार में हुआ है। राजेन्द्र चौधरी एड़. ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके और भाजपा सरकार का सफाया हो सके! उन्होंने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आम जनता बेरोजगारी और डायन महंगाई से परेशान है! इसका जवाब भाजपा को 2022 में मिलने वाला है। इस अवसर पर रुड़की में कांग्रेस को खत्म करने वाले कलीम खान, दिनेश कौशिक, रश्मि, पूर्व पार्षद जालिम उर्फ शालिम आदि मौजूद रहे!

Previous articleलंढौरा में चार मेडिकल स्टोर सील
Next articleभाजपा महिला मोर्चा ने भेजें प्रधानमंत्री को बधाई संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here