नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर बिचौलियों के हितैषी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नया कृषि सुधार कानून किसानों को हर प्रकार के शोषण से बचाने वाला है लेकिन कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पर्टियां झूठ के आधार पर इसका विरोध कर रही हैं। रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यहां भाजपा के प्रदेश कायार्लय में नए कृषि सुधार कानून पर सरकार के पक्ष से अवगत कराने के लिए आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कानून किसानों के हित में है और कृषकों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले का विरोध करने वाली और बिचौलियों के साथ खड़े रहने वाली कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियां झूठ के बुनियाद पर इसका विरोध कर रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि नया कृषि कानून देश के 86 प्रतिशत छोटे और मझोले किसानों के हित में है। इस कानून का विरोध किसान नहीं बल्कि वे राजनीतिक दल कर रहे हैं, जो अबतक प्रधानमंत्री मोदी के हर फैसले का विरोध करते रहे हैं। इससे विपक्ष का किसान विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है।

Previous articleप्रियंका गांधी और केजरीवाल ने यूपी सरकार को घेरा
Next articleआरोपियों के मां-बाप बोले-बेटे दोषी हो तो चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here