मदरलैंड संवाददाता,
सोनवर्षा राज प्रखंड के शाहपुर निवासी कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह की 85 वर्षीय धर्मपरायण पत्नी उषा देवी का सोमवार की सुबह उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राघवेन्द्र नारायण सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पुर्व जिला पार्षद देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विद्दानंद मिश्र,भंवर सिंह, डॉ शारदानंद सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिंह, सीनेट सदस्य प्रमोद कुमार, अधिवक्ता हीरा कुमार सिंह, अनिर्वान चौधरी, रामपुकार सिंह, लगमा डयोढ़ी के समाजसेवी कुंदन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बबन, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष तारणी ऋषिदेव, गोपाल सिंह, चूड़ामणि झा, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, विक्की सिंह समैत अन्य गण्यमान लोगों ने शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों से मिलकर हार्दिक संवेदना व्यक्त किया।