अमरवाडा जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अमरवाडा में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की छह साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान पूर्व जिला कृषि मंडी अध्यक्ष शेषराव राव यादव ने केंद्र सरकार की 6 साल कि उपलब्धियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लालिता वर्मा ने सोशल मिडिया का प्रभावी उपयोग,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू नरेन्द्र परमार ने हमारी कार्य पद्धति एवं संरचना और डॉ.अनंत दुवे ने भाजपा एवं हमारा दायित्व के बारे मे समझाया। भाजपा महामंत्री विधानसभा प्रभारी उत्तमसिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे मे जानकारी दी। पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और आपेक्षित कार्यकर्ता उपास्थित रहे

Previous article तीन दिन में मिल रहा है पानी वह भी दूषित कांग्रेस ने सीएमओ और एसडीएम से की शिकायत।
Next articleभ्रष्टाचार निरोधक विभाग अलवर उप अधीक्षक महेंद्र मीणा ने राजगढ़ सीएसई इंचार्ज डॉ. जेपी मीणा को  किया गिरफ्तार स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए पांच सौ रुपए रिश्वत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here