किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां कुछ खुशनुमा पल बिताने के लिए पहुंचे लोगों के सिर पर एकदम से मौत बरस पड़ी। अचानक पहाड़ी इलाके में लैंडस्लाइड हुई और सब कुछ बर्बाद हो गया। किन्नौर के इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई है। मौत का शिकार होने वालों में से एक आयुर्वेद की डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल थीं।
दीपा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और पहली बार अकेले यात्रा पर निकली थीं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा को लेकर अपडेट देती रहती थीं, लेकिन यह किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह उनका अंतिम पल होगा। किन्नौर की लैंडस्लाइड में डॉ। दीपा शर्मा ने अपनी जान गंवा दी। रविवार को जब किन्नौर में भूस्खलन हुआ, तब उससे कुछ वक्त पहले ही दीपा शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी।
उन्होंने लिखा था कि वह इस वक्त भारत के आखिरी प्वाइंट पर खड़ी हैं, जहां तक सिविलयन को जाने की इजाजत है। इसके 80 किमी। आगे तिब्बत है, जिसपर चीन ने कब्ज़ा किया हुआ है। किन्नौर के हादसे में दीपा शर्मा समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।
किन्नौर में ये हादसा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ था, जब सांगला-छितकुल रोड पर अचानक पहाड़ पर से पत्थर गिरने लगे और नीचे आते-आते इन्होंने तबाही का रूप ले लिया। इस दौरान नीचे बना हुए एक पुल, खड़ी गाड़ियां सब तहस-नहस हो गए, उस समय पुल से गुजर रहा एक ऑटो भी नष्ट हो गया।

Previous articleकरगिल युद्ध में हमें पाक क्षेत्र पर कब्जे की अनुमति मिलनी चाहिए थी : जनरल मलिक
Next articleबसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के बाद यूपी में विप्र समाज को साधने में जुटे सपा समेत सभी सियासी दल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here